Email :- vmentoracademy@gmail.com
Mobile No :- +918290909894, +918560802002
Address :- Near Chandra Mahal Garden, Agra Road Jaipur, 302031, India

Saturday 27 May 2017

सुपरफास्ट 100 वन लाइनर सामान्य ज्ञान

1. मराठा शक्ति किस पेशवा के शासनकाल में अपने चरम (Zenith) पर पहुँची -बाजीराव के शासनकाल में
2. किस सम्राट को ‘भारत का नेपोलियन’ (Nepolean of India) कहा जाता है -समुद्रगुप्त को
3. दिल्ली के किस सुल्तान ने भारत में राशनिंग प्रथा  प्रारम्भ की - अलाउद्दीन खिलजी ने
4. महात्मा गाँधी ने ‘डाण्डी यात्र’ (Dandi March) कब प्रारम्भ की - 12 मार्च, 1930 को
5. किस मुगल सम्राट् ने आमेर के राजा जयसिंह को ‘मिर्जा राजा जयसिंह सवाई’ की उपाधि से सम्मानित किया - बहादुरशाह- l ने


6. गुरु गोविंद सिंह ने ‘सिख खालसा’ की स्थापना कब की - 1699 में
7. मुहम्मद गौरी तथा पृथ्वीराज चौहान के बीच लड़ाई इतिहास में किस नाम से जानी जाती है - तराइन के प्रथम युद्ध के रूप में
8. अन्तिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर की मृत्यु कहाँ हुई थी 
-रंगून (बर्मा) में
9. हम्पी किस नदी के उत्तरी तट पर स्थित है - तुंगभद्रा नदी के
10. किस मोरक्को यात्री को मुहम्मद बिन तुगलक ने दिल्ली का काजी नियुक्त किया था - इब्नबतूता को
11. स्वतंत्र भारत के किसी राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल कौन बनीं
- श्रीमती सरोजिनी नायडू
12. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन से गाँधीजी की वापसी के पश्चात् सविनय अवज्ञा आंदोलन पुनः प्रारम्भ करने का क्या कारण था- सरकार गाँधी-इरविन समझौते से मुकर गई थी तथा दमन पर उतर आई थी
13. 1929 में किसके द्वारा 14 सूत्रीय माँगें प्रस्तुत की गईं - मुहम्मद अली जिन्ना द्वारा
14. किस क्रान्तिकारी ने कैदियों के लिए अच्छी सुविधाओं की माँग करते हुए 64 दिनों के उपवास के पश्चात् दम तोड़ दिया - जतिनदास ने
15. भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को किस केस में फाँसी की सजा सुनाई गई थी - लाहौर षड्यंत्र केस में
16. काँग्रेस का सूरत विभाजन किस वर्ष हुआ था -1907 में
17. मुम्बई-त्रिक (Bombay Triumvirate) में शामिल थे - के.टी. तैलंग, 
फिरोजशाह मेहता तथा बदरुद्दीन तैयबजी
18. खिलाफत आन्दोलन में गाँधीजी को सहयोग देने वाले अली बन्धु कौन थे
- शौकत अली और मुहम्मद अली
19. कलकत्ता में ‘हिन्दू कॉलेज’ और ‘वेदान्त कॉलेज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी - राजा राम मोहन राय द्वारा
20. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में 16 अक्टूबर, 1905 ई- बहुत महत्त्वपूर्ण तिथि रही। इस दिन क्या हुआ था- बंगाल का विभाजन प्रभावी हुआ
21. किस संविधान संशोधन अधिनियम ने राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्वों को मौलिक अधिकारों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली बनाया - 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) ने
22. सर्वप्रथम किस राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा की गई- केरल में
23. संसद की किस वित्तीय समिति को ‘स्थायी मितव्ययता समिति’ भी कहा जाता है- प्राक्कलन समिति को
24. पंचायती राज की नई त्रिस्तरीय व्यवस्था से संबंधित कौन-सा संविधान संशोधन अधिनियम है- 73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
25. ‘न्यायिक पुनरीक्षण’ (Judicial Review) किस देश के संविधान से लिया गया है- अमेरिका के संविधान से
26. केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होती है- लोक सभा के प्रति
27. किस संविधान संशोधन में संविधान की प्रस्तावना को संशोधित किया गया है- 42वें संविधान संशोधन में
28. मूल अधिकारों को प्रवर्तित करने की शक्ति किसे प्राप्त है- उच्चतम एवं उच्च न्यायालय को
29. राज्य के नीति निर्देशक तत्व (सिद्धांत) किस देश के संविधान से लिए गए हैं- आयरलैंड के संविधान से
30. भारत में लोक सभा किसके द्वारा भंग की जाती है - प्रधानमंत्री के परामर्श पर राष्ट्रपति द्वारा
31. हिमालय किस प्रकार के पर्वत का मुख्य पर्वत है - बलित पर्वत का
32. भारत में कोयला के सबसे अधिक भण्डार कहाँ पर हैं - छत्तीसगढ़ में
33. टाइबर नदी किस देश में बहती है - इटली में
34. सोमालिया की राजधानी है- मोगा दिशू
35. ‘नियाग्रा प्रपात’ (Niagra Falls) कहाँ स्थित है - यू.एस.ए.तथा कनाडा की सीमा पर
36. स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है -भूमध्य सागर तथा लाल सागर को
37. अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान क्या कहलाते हैं - सवाना
38. अस्वान बाँध किस नदी पर है- नील नदी पर
39. पोर्ट लुइस किस देश की राजधानी है- मॉरीशस की
40. पूर्व सोवियत संघ के किस नगर का नाम पुनः सेन्टपीटर्सबर्ग रखा गया है
- लेनिन ग्राड का
41. ट्रायसेम (TRYSEM) क्या है- ग्रामीण युवकों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम (Training of Rural Youth for Self Employment)
42. किस अर्थव्यवस्था को ‘क्लोज्ड इकॉनोमी’ (Closed Economy) कहते हैं
- जिसमें आयात-निर्यात नहीं होते
43. 'Value and Capital' किसकी रचना है- जॉहमरिचर्ड् हिक्स की
44. ‘राष्ट्रीय आय’ किसे कहते हैं- शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन में से परोक्षकरों 
एवं अनुदानों से प्राप्त राशि को घटाने से बची आय को
45. मार्केट-लॉ (Market Law) का प्रतिपादन किसने किया - जे. बी. से (J. B. Say) ने
46. राष्ट्रीय आवास बैंक किसका नियंत्रित उपक्रम है- भारतीय रिजर्व बैंक का
47. आर्थिक विकास की माप के लिए सबसे अच्छी माप समझी जाती है
-प्रति व्यक्ति औसत राष्ट्रीय आय
48. कर सुधार समिति (Tax Reforms Committee) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था - राजा चेलैया को
49. ‘कापार्ट’ (CAPART) का कार्यक्षेत्र है - ग्रामीण कल्याण कार्यक्रमों की सहायता एवं मूल्यांकन
50. ‘पॉलिटिक्स ऑफ चरखा’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी
- जे. बी.कृपलानी ने
51. अवतलोत्तल (Concavo-Convex) लेंस किस प्रकार का लेंस है
- उत्तल (Convergent)लेंस
52. पृथ्वी तल से ‘पलायन वेग’ (Escape Velocity) का मान है
- 11.2 किमी/सेकण्ड
53. उच्च रक्तचाप (Hypertension) में क्या न खाने की सलाह दी जाती है
- नमक
54. इन्सुलिन किसके द्वारा स्रावित होता है- अग्न्याशय (Pancreas) द्वारा
55. एनीमिया (Anaemia)का रोग किस तत्व की कमी के कारण होता है
- लोहा (Iron) की कमी के कारण
56. मानवों के लिए विटामिन क् का प्राथमिक स्रोत है - सूर्य
57. नीले (Blue) हरे (Green) लाल (Red) तथा पीले (Yellow) प्रकाश में से किसमें अधिकतम ऊर्जा होती है- नीले प्रकाश में
58. गैलियम तथा ऑक्सीजन मिलकर ळं2व्3 यौगिक बनाते हैं। गैलियम की संयोजकता (टंसमदबल) कितनी है- 3
59. न्यूक्लियर रिएक्टर में ‘मंदक’ (डवकमतंजवत) के रूप में क्या प्रयोग में लाया जाता है- भारी जल ग्रेफाइट तथा बेरीलियम ऑक्साइड ख्भारी जल सबसे अच्छा मंदक है,
60. भारत से कितने देशों की सरहदें मिलती है- सात
61. वायु की आर्द्रता किस उपकरण से नापी जाती है - आर्द्र तथा शुष्क बल्ब 
हाइग्रोमीटर से
62. ब्रेड तथा इडली किसके कारण फूल जाती है - यीस्ट के कारण
63. क्षुद्रग्रहअवस्थित हैं- मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच
64. स्टार्च को माल्टोज में परिवर्तित करने वाला एंजाइम है - एमाइलेज
65. ट्रिपिल एन्टीजन किन रोगों से बचाव के लिए लगाया जाता है
-डिप्थीरिया, टिटनेस तथा कुकर खाँसी से
66. ‘ब्लैक पर्ल’ के रूप में कौन-सा खिलाड़ी विख्यात है- पेले
67. गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना किस शहर में की गई है
- लखनऊ में
68. ‘मुम्बई गोल्ड कप’ किस खेल से जुड़ा है - बैडमिन्टन से
69. ‘डर्बी’ का सम्बन्ध किस खेल से है - घुड़दौड़ से
70. एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में दोहरा शतक बनाने वाला प्रथम क्रिकेटर कोन हैं - सचिन तेन्दुलकर
71. पाणिनि की अष्टाध्यायी तथा पतंजलि का महाभाष्य किस विषय से सम्बन्धित है - व्याकरण के सिद्धान्तों से
72. भारतीय वायुसेना के पश्चिमी कमाण्ड का मुख्यालय कहाँ है 
-नई दिल्ली में
73. ‘गोल्डेन थ्रैशहोल्ड’ नाम से कविता संग्रह किसने सृजित किया था 
-सरोजिनी नायडू ने
74. जब चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तब कौनसा ग्रहण लगता है- सूर्यग्रहण
75. इन्द्रा नूयी किस कम्पनी की मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष हैं - पेप्सी को
76. प्रसिद्ध ‘वर्साय की संधि’ कब हुई थी - 1919 में
77. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में कितने सदस्यों का प्रावधान है 
- 7 (सात) सदस्यों का
78. संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है - 24 अक्टूबर को
79. राष्ट्रमण्डल दिवस कब मनाया जाता है - 24 मई को
80. देशांतर को कौनसी रेखा कहते हैं- अन्तर्राष्ट्रीयतिथि रेखा
81. प्राचीन भारतीय ग्रंथ जिसमें ‘आंध्र प्रदेश’ का आरंभिक उल्लेख प्राप्त होता है- ऐतरेय ब्राह्मण
82. असम शब्द की उत्पत्ति हुई है- ‘अहोम’ शब्द से
83. लीप वर्ष में कितने दिन होते है- 366 दिन
84. बिहार के स्थान जहाँ केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की गई है - मोतिहारी एवं गया
85. ध्रुवों पर कितने माह के दिन व रात होते हैं— 6.6 माह के
86. छत्तीसगढ़ राज्य में किस खनिज का विश्व का सबसे बड़ा भंडार-क्षेत्र विद्यमान है - किम्बरलाइट
87. छत्तीसगढ़ क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का राज्य है - 9 (नौवाँ)
88. गुजरात राज्य में चलाई गई विद्युत परियोजना जिसके तहत राज्य के सभी गाँवों को विद्युतीकृत कर दिया गया है - ज्योति ग्राम योजना
89. हरियाणा का नगर जो अब भारत की कारपोरेट दुनिया का केन्द्र बन गया है - गुड़गाँव
90. ‘डोगरी, बाल्टी एवं ददरी’ भाषाएँ किस राज्य में प्रचलित हैं 
- जम्मू-कश्मीर
91. ‘इंडियन एक्सप्लोसिव लिमिटेड (प्म्स्)’ झारखण्ड राज्य के किस स्थान पर कार्यरत है - गोमिया
92. कर्नाटक राज्य में ग्रामीण आबादी है - 66 %
93. मध्य प्रदेश के किस स्थान पर बौद्ध एवं ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की स्थापना किया जा रहा है - सांची में
94. मध्य प्रदेश के 31 जिलों में बागवानी विकास के लिए कौन-सा कार्यक्रम चलाया जा रहा है - राष्ट्रीय बागवानी मिशन
95. मध्य प्रदेश राज्य का स्थान जहाँ ‘मालवाहक विमान परिसर’ स्थापनाधीन है - पीठमपुर (इंदौर के निकट)
96. मध्य प्रदेश राज्य किस हस्तशिल्प एवं हथकरघे के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है - चंदेरी एवं माहेश्वर हस्तशिल्प एवं हथकरघे
97. राजस्थान की मारवाड़, जयपुर, बूंदी, कोटा, भरतपुर और अलवर जैसी रियासतों ने कब सहायक संधि स्वीकार की - 1818 ई. में
98. राजस्थान राज्य के किस स्थान पर ‘जस्ता गलाने का संयंत्र’ कार्यरत है
- देबरी (उदयपुर)
99. देश का पहला निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क राजस्थान राज्य के किस स्थान पर स्थित है - सीतापुर (जयपुर)
100. ऊन के उत्पादन में देश का कौन-सा राज्य सबसे आगे है - राजस्थान

0 comments:

Post a Comment